1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 13 may 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 13 मई 2026 (15:22 IST)

प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

Assam CM Swearing-in
Latest News Today Live Updates in Hindi : मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। वे सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति थे। तमिलनाडु विधानसभा में थलापति विजय सरकार ने हासिल किया बहुमत। पल-पल की जानकारी :


03:22 PM, 13th May
-अखिलेश यादव और शिवपाल यादव भी प्रतीक यादव के घर पहुंचे। पिपराघाट श्मशान स्थल पर होगा मुलायम के छोटे बेटे का अंतिम संस्कार।
-यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, विधायक अब्बास अंसारी, आराधना मिश्रा समेत कई दिग्गज प्रतीक यादव के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

02:17 PM, 13th May
-प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंचीं। 
-प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा।

11:52 AM, 13th May
तमिलनाडु में मुख्‍यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पास किया फ्लोर टेस्ट, कई AIADMK विधायकों समेत 144 विधायकों ने किया विजय सरकार का समर्थन।

09:52 AM, 13th May
अखिलेश यादव ने कहा, प्रतीक जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते थे, दुख है कि आज अखिलेश हमारे बीच में नहीं है। जो परिवार के लोग कहेंगे, उसके मुताबिक काम करेंगे।

09:42 AM, 13th May
-लखनऊ के KGMU अस्पताल में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम। 
-सपा नेता और प्रतीक के भाई अखिलेश यादव भी KGMU अस्पताल पहुंचे।
-सपा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

09:39 AM, 13th May
-प्रतीक यादव को सुबह 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुआ निधन।
-यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी।

09:39 AM, 13th May
-मोदी सरकार ने सोने चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 फीसदी किया। पहले दोनों धातुओं पर 6 फीसदी आयात शुल्क लगता था।
-प्रधानमंत्री मोदी ने एसपीजी गाड़ियों का काफिला कम किया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें