1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 13 june 2026 live update

Live: लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका

fire in airforce AN 32 aircraft
Latest News Today Live Updates in Hindi : असम के जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के दौरान वायुसेना के AN-32 विमान में आग लग गई। हादसे से हड़कंप मच गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पल पल की जानकारी...


11:37 AM, 13th Jun
वायुसेना ने बयान में कहा कि लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान क्रैश हुआ। पायलट की मौत की आशंका।

09:20 AM, 13th Jun
टीएमसी विधायक मदन मित्रा के 8 ठिकानों पर छापेमारी, नगर पालिका भर्ती घोटाले मामले में ईडी की कार्रवाई।

08:13 AM, 13th Jun
-कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस। पीए की तलाश।
-तृणमूल कांग्रेस की महिला अध्यक्ष माला रॉय ने पद से इस्तीफा दिया।
-आज दिल्ली आएंगे टीएमसी के बागी सांसद, सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे इनकार।

08:12 AM, 13th Jun
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना होंगे। पीएम मोदी के इस फ्रांस दौरे के दौरान फाइटर जेट राफेल को लेकर बड़ी डील हो सकती है। वे फ्रांस में G-7 समिट में शामिल होंगे। G-7 शिखर समिट में हो सकती है पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ वायुसेना का AN-32 विमान, 5 वायुसैनिकों की मौत