चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Latest News Today Live Updates in Hindi : सुप्रीम कोर्ट ने चढ़ावा चोरी मामले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। पल पल की जानकारी...
02:57 PM, 13th Jul
अयोध्या का राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर आज सुनवाई करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही एसआईटी से मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है। मामले की अगली सुनवाई अगले सोमवार को होगी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन की अंतिम तिथि: शनिवार, 18 जुलाई 2026; शाम 4 बजे।
12:40 PM, 13th Jul
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को राज्य में गो-हत्या रोकने के लिए मद्रास हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश पर रोक लगा दी है।
11:55 AM, 13th Jul
बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।
11:13 AM, 13th Jul
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। ब्रेट क्रूड 79.19 डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड की कीमत 74.43 डॉलर प्रति बैरल हुई। इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 74.37 डॉलर प्रति बैरल था।
10:12 AM, 13th Jul
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन के बाद भारत ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

