हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Latest News Today Live Updates in Hindi : छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज और अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विपक्ष के विरोध के चलते मानसून सत्र के आखिरी दिन भी संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। पल पल की जानकारी...
12:23 PM, 13th Aug
भारी हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही भी अनिश्चितकाल तक स्थगित।
11:50 AM, 13th Aug
हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर राज्यसभा में हंगामा हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान बताते हुए Untouchability Act के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ALSO READ: हल्द्वानी में मंच के शुद्धिकरण पर भड़के खरगे, राज्यसभा में बोले- Untouchability Act के तहत केस दर्ज हो
11:09 AM, 13th Aug
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित। राज्यसभा में भी जोरदार हंगामा।
10:21 AM, 13th Aug
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमारे एक सांसद ने ठीक कहा कि वे एक उद्दंड लड़के की तरह काम करते हैं। वे विपक्ष के नेता हैं, चुनौती देते हैं संसदीय व्यवस्था में कोई चुनौती देता है? संसदीय व्यवस्था में एक गरीमा होती है एक लोकतांत्रिक मर्यादा होती है। आप अमित शाह की तुलना करेंगे? उन्होंने बता दिया कि धारा 370, 35ए कैसा हटता है और CAA कैसे लागू होता है? आप चाहते हैं कि देश में आतंक फैले।
09:50 AM, 13th Aug
-80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले लाल किले पर फुल-ड्रेस रिहर्सल हुई।
-विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी शेयर करके देशव्यापी स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया।
-स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले टिकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए।
09:24 AM, 13th Aug
लद्दाख के लेह में आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से हड़कंप मच गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। भूकंप की वजह से लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

