बुधवार, 10 दिसंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 12 november 2025 live update
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 12 नवंबर 2025 (15:55 IST)

भूटान से लौटते ही LNJP पहुंचे पीएम मोदी, दिल्ली पुलिस को एक और कार की तलाश

modi in lnjp hospital
Latest News Today Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस बीच दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया है। पल पल की जानकारी...


03:12 PM, 12th Nov
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंचे और लाल किले के पास धमाके में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, साजिश रचने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। 

12:49 PM, 12th Nov
अल-फलाह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भूपिंदर कौर आनंद ने एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमें यह भी पता चला है कि हमारे 2 डॉक्टरों को जाँच एजेंसियों ने हिरासत में लिया है। विश्वविद्यालय का इन व्यक्तियों से कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि वे विश्वविद्यालय में अपनी आधिकारिक क्षमता में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे सभी झूठे और अपमानजनक आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं और उनका स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं। कुछ प्लेटफ़ॉर्म द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, ऐसा कोई भी रसायन या सामग्री विश्वविद्यालय परिसर में इस्तेमाल, संग्रहीत या संभाली नहीं जा रही है।
 
बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं का उपयोग केवल और केवल MBBS छात्रों और अन्य अधिकृत पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक और प्रशिक्षण आवश्यकताओं के लिए किया जाता है। विश्वविद्यालय संबंधित जांच अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है ताकि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मामले में तार्किक, निष्पक्ष और निर्णायक निर्णय पर पहुंच सकें।

11:40 AM, 12th Nov
फरीदाबाद में हथियारों का जखिरा बरामद होने और दिल्ली में 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट के बाद से पुलिस ने कई डॉक्टरों को गिरफ्‍तार किया है। इनमें डॉक्टर डॉ. मुजम्मिल अहमद, डॉक्टर शाहीन शाहिद और डॉक्टर परवेज अंसारी भी शामिल है। ALSO READ: कौन है डॉक्टर परवेज अंसारी, क्या है उसका शाहीन शाहिद से कनेक्शन?

10:44 AM, 12th Nov
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आए Exit Polls में राज्य में NDA की सरकार बनने का अनुमान है, लेकिन 'जर्नो मिरर' एजेंसी के एक्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती दिखाई दे रही है। अंतिम फैसला 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही होगा। ALSO READ: Bihar EXIT Polls 2025 : यह एग्जिट पोल बिहार में बना रहा है महा गठबंधन की सरकार

08:35 AM, 12th Nov
फिल्म अभिनेता गोविंदा की तबियत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटीकेअर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताया जा रही है। ALSO READ: गोविंदा की तबियत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी। परिवार ने घर पर ही इलाज कराने का फैसला किया।

08:04 AM, 12th Nov
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (Exit Poll) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी। ALSO READ: Exit Poll में बिहार में NDA की वापसी, कितनी मिल सकती है सीटें

07:48 AM, 12th Nov
-दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में तीसरे दिन भी जांच जारी। आज केबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक होगी। शाम 5.30 बजे केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।

07:45 AM, 12th Nov
-दिल्ली में इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ है। CPCB के अनुसार इस क्षेत्र में AQI 408 है जो 'गंभीर' श्रेणी में है। 
-बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रैप-3 के नियमों को लागू किया गया है। इसके तहत, गैरी जरूरी ध्वस्तीकरण और निर्माण कार्यों पर रोक, पुराने डीजल वाहनों पर प्रतिबंध, डीजल जनरेटरों का इस्तेमाल बंद कर दिया गया है। खनन और स्टोन क्रशर जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 5वीं क्लास के तक के बच्चों के लिए स्कूल को हाइब्रिड मोड में चलाने का आदेश दिया गया है।

07:44 AM, 12th Nov
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बोत्सवाना आगमन पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।