Latest News Today Live Updates in Hindi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के पुननिर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गुजरात पहुंचे। वे 11 पवित्र तीर्थों के जल से होने कुंभाभिषेक के साक्षी बनेंगे। पल पल की जानकारी...
12:48 PM, 11th May
भारतीय वायु सेना की 'सूर्य किरण' एक्रोबेटिक्स टीम ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' के दौरान हवाई करतब दिखाए।
11:26 AM, 11th May
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल हुए। सोमनाथ अमृत महोत्सव, मंदिर के पुनर्निर्माण के बाद उसके उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाया जा रहा है।
-पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। 11 तीर्थों के जल से हुआ कुंभाभिषेक।
11:09 AM, 11th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिर सोमनाथ में रोड शो किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। PM मोदी आज सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ अमृत महोत्सव' में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
11:07 AM, 11th May
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने, मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग ज्यादा करने, वर्क फ्रॉम होम करने के साध ही एक साल तक सोना नहीं खरीदने की भी अपील की। प्रधानमंत्री की अपील के बाद देश में सोने की मांग में काफी कमी आ सकती है। अब लोग सवाल कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री लोगों से सोना नहीं खरीदने की अपील क्यों की? यह भी पूछा जा रहा है कि एक साल सोना न खरीदने से भारत की किस्मत कैसे बदल जाएगी?
ALSO READ: क्या आप मानेंगे पीएम मोदी की बात? एक साल सोना न खरीदने से कैसे बदल जाएगी भारत की किस्मत?