1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 11 june 2026 live update

मध्यप्रदेश में भाजपा ने तीनों राज्यसभा सीटें जीती

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट ने जीता राज्यसभा चुनाव... मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को आज ही जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया...  नाम वापसी की समय-सीमा खत्म होने के बाद और केवल तीन पदों के लिए तीन ही नामांकन शेष रहने के चलते सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।पल पल की जानकारी...


01:58 PM, 11th Jun
तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देते हुए अभिषेक बनर्जी या उनमें से किसी एक को चुनने को कहा। उन्होंने अभिषेक के व्यवहार को बेहद खराब बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक साथ तो मैं TMC में नहीं रहूंगा। कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि अभिषेक के व्यवहार की वजह से टीएमसी टूटी।

11:52 AM, 11th Jun
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को बड़ा झटका, रद्द नामांकन मामले में सुनवाई शुक्रवार को होगी।

10:57 AM, 11th Jun
टीएमसी सांसद प्रकाश चिक बराइक का राज्यसभा से इस्तीफा। 3 सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में पार्टी सांसदों की संख्या घटकर 10 हुई।

09:17 AM, 11th Jun
सरकार ने 22%, 25%, 27% और 30% इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी में छूट बढ़ा दी है। BIS स्टैंडर्ड के मुताबिक फ्यूल ब्लेंड्स पर एक्साइज़ ड्यूटी की दर शून्य होगी।

08:57 AM, 11th Jun
-सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीनाक्षी नटराजन के नामांकन का मामला। आज हो सकती है सुनवाई।
-नामांकन रद्द होन से हतप्रभ कांग्रेस ने चुनाव आयोग के समक्ष उठाया था मामला। चुनाव आयोग ने होल्ड पर रखा फैसला। 
-मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द होने से मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें