1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 10 june 2026 live update

कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात, NDA की बैठक में बोले PM मोदी

naredra modi
Latest News Today Live Updates in Hindi : NDA नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 के पहले के कई दशक बहुत अस्थिरता और उथल-पुथल से भरे हुए थे। इसका देश को बहुत नुकसान भी उठाना पड़ा लेकिन अब देश की जनता एक स्थिर सरकार का काम भी देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं आज देश की महान जनता को नमन करता हूं, जनता-जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।  पल पल की जानकारी...


02:19 PM, 10th Jun
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कहा, 'AICC का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मिल रहा है। उसके बाद ही कोई जानकारी मिलेगी। हम एकजुट होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला असंवैधानिक है।'

11:35 AM, 10th Jun
-राहुल गांधी से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन भी साथ।
-TMC सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा।

11:02 AM, 10th Jun
सांसदों के. सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और मीनाक्षी नटराजन सहित 10 कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर चुनाव आयोग से मिलेगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कल रद्द कर दिया गया था।

10:44 AM, 10th Jun
पीएम मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है। 

10:07 AM, 10th Jun
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद गाजियाबाद में सीवरेज के पानी में मिला पोलिया का वायरस। जांच रिपोर्ट के बाद शहरी क्षेत्र की 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की 107 टीमें घर-घर जाकर बच्चों की जांच और पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए लगाई गई हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
NDA नेताओं की बैठक में बोले PM मोदी, कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ देश, यह 12 वर्षों की बड़ी सफलता