अमरनाथ यात्रा : 1.70 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Latest News Today Live Updates in Hindi : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, 'अमरनाथ यात्रा का 8वां दिन है। कल तक 1 लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। पल पल की जानकारी...
02:04 PM, 10th Jul
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, 'आज यात्रा का आठवा दिन है। कल तक 1 लाख 70 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के सभी विभागों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, आर्मी, सभी विभागों ने मिलकर यात्रा सुखद और सुरक्षित हो इसकी हर कोशिश की है। गत वर्ष की तुलना में बड़ी मात्रा में श्रद्धालु आए। जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था में भी इस यात्रा के कारण सहयोग मिलता है... मैं उम्मीद करता हूं कि व्यवस्था को और गति मिलेगी। टेंट में भी काफी अच्छे इंतजाम है, सुरक्षा की दृष्टि से भी सारे इंतजाम किए गए हैं।'
11:58 AM, 10th Jul
मेटा ने वाट्सऐप के "यूज़रनेम" फ़ीचर को रोल आउट करने के मामले में सरकार को अपना जवाब सौंप दिया है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। 1 जुलाई को सरकार ने भारत में वाट्सऐप पर "यूज़रनेम" फ़ीचर को रोल आउट करने के संबंध में मेटा को नोटिस जारी किया था।
11:21 AM, 10th Jul
सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा।
09:26 AM, 10th Jul
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेन वॉर्न स्टैंड पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं। एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा ये एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं बल्कि एक साझा जुनून है। लेकिन आज यहां कोई लास्ट ऑवर का दबाव नहीं है। आज यहां केवल खेल की खुशी है। हमारी मित्रता की गर्मजोशी है और भावी चैंपियन्स की ऊर्जा है।
उन्होंने कहा कि हमें अभी कबड्डी, फुटबॉल और क्रिकेट की दुनिया से जुड़े इन बच्चों से बातचीत करने का अवसर मिला। उनके जोश को देख कर लगा कि आज यहां बच्चों का एग्जिबिशन मैच नहीं है, भावी चैंपियंस का ऑडिशन चल रहा है। उनके आत्मविश्वास और ऊर्जा से ये स्पष्ट है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बहुत उज्जवल है।
Thank you Melbourne!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2026
Thank you Australia!
Today was electrifying… pic.twitter.com/O83XPoScgb
09:05 AM, 10th Jul
उधमपुर में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर टोल्डी नाला के पास शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के 5 तीर्थयात्री एक सड़क हादसे में घायल हो गए। ये तीर्थयात्री जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से पहलगाम जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के मूंडाखेड़ा में बारिश के कारण मस्जिद की बाउंड्रीवाल ढह गई। हादसे में 6 लोग मलबे में दब गए इनमें से 3 की मौत हो गई।

