1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 10 February 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (12:09 IST)

संसद में नहीं थमा बवाल, लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित

parliament
Latest News Today Live Updates in Hindi : भारी हंगामे की वजह से मंगलवार को भी लोकसभा में गतिरोध बरकरार। सदन की दोपहर 2 बजे तक स्थगित। राहुल गांधी ने कहा, मुझे पूर्व सेनाध्यक्ष पर भरोसा। पल पल की जानकारी...


12:07 PM, 10th Feb
दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्रवाई शुरू होने पर सदन में फिर जोरदार हंगामा, सदन की कार्रवाई दोपहर 2 बजे तक स्थगित।

11:14 AM, 10th Feb
-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, मुझे पूर्व सेना प्रमुख पर भरोसा।
-भारी हंगामे के बीच लोकसभा 12 बजे तक स्थगित
-केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने BJP की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने वाले विपक्षी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर कहा, 'बीजेपी और NDA के सांसद बहुत गुस्से में हैं क्योंकि कांग्रेस सांसद ने टेबल पर चढ़ने के बाद जो हरकते की हैं और कांग्रेस की महिला सांसदों ने इस पर कोषागार पीठ में आकर, जहां हम लोग बैठते हैं पीएम मोदी के सीट को पार करके दूसरे पंक्ति तक चले गईं तो बीजेपी की महिला सांसद आगे आईं।
-उन्होंने कहा कि कांग्रेस का व्यवहार सही नहीं है लेकिन हमें संयम से काम करना चाहिए फिजिकल हमला नहीं करना है...हम संसदीय परंपरा को मानते हैं और हम मानते हैं कि सदन अच्छी तरह से चले। कांग्रेस को सदन के नियम से कोई लेना देना नहीं है और वे कह रहे हैं कि पीएम मोदी को उनकी सांसदों ने डरा दिया। ये कोई बात होती है ये शर्मनाक बात है। बीजेपी महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को शिकायत दी है अब देखते हैं स्पीकर क्या कार्रवाई करते हैं।

11:02 AM, 10th Feb
आज पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स में विपक्ष के नेता, राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऑफिस में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

08:09 AM, 10th Feb
यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ने ट्वीट किया, 'अमेरिका-बांग्लादेश के बीच आपसी व्यापार समझौता अमेरिकी किसानों और उत्पादकों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है, जिससे सोयाबीन और मक्का से लेकर सिविल एयरक्राफ्ट और मोटर वाहनों तक अमेरिकी एक्सपोर्ट के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ रहा है।'

07:56 AM, 10th Feb
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने स्पष्ट किया है कि इस किताब के एकमात्र प्रकाशन अधिकार उनके पास हैं, लेकिन यह किताब अब तक प्रकाशित ही नहीं हुई है। न तो इसकी कोई छपी हुई प्रति और न ही डिजिटल संस्करण (ई-बुक, पीडीएफ आदि) बाजार में जारी किया गया है।
 
प्रकाशक ने कहा कि अगर किताब की कोई प्रति, पूरी या आंशिक, किसी भी रूप में, ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, तो वह कॉपीराइट का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी साफ किया कि किताब के अवैध और अनधिकृत प्रसार के खिलाफ वे कानून के तहत उपलब्ध सभी कदम उठाएंगे।
 
पेंगुइन के इस बयान से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती है। उन्होंने संसद में दिखाई थी यह किताब। ALSO READ: नरवणे की किताब को लेकर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या राहुल गांधी पर भी कसेगा शिकंजा?

07:55 AM, 10th Feb
-संसद में आज भी हंगामे के आसार, लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष।
-भाजपा की महिला सांसदों की स्पीकर को चिट्‍ठी, 4 फरवरी की घटना को लेकर कार्रवाई की मांग। पीएम की कुर्सी घेरने पर विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो। सदन की गरिमा को तार तार किया गया।
-टी20 विश्व कप 2026 को लेकर पाकिस्तान सरकार ने रुख बदलते हुए घोषणा की कि टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को ग्रुप मैच खेलेगी। ALSO READ: भारत से मैच पर पाकिस्तान की हामी, 15 फरवरी को भिड़ंत तय, PCB क्यों पड़ा दबाव में
ये भी पढ़ें
मोहम्मद दीपक जिसने इंसानियत और बहादुरी की सजा पाई? 150 मेंबर वाला जिम अब हुआ वीरान