1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 1 may 2026 live update

पश्चिम बंगाल में स्ट्रांग रूम पर बवाल, TMC सांसद ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

strong room security in west bengal
Latest News Today Live Updates in Hindi : पश्‍चिम बंगाल में गुरुवार को स्ट्रांग रूम में हुए हंगामे के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पल पल की जानकारी...
 

12:33 PM, 1st May
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
सर्वोच्च न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सर्मा के खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप लगाने से जुड़े जालसाजी और मानहानि मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी।

11:31 AM, 1st May
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "बचाव अभियान लगातार चल रहा है, हालात खराब थे। कल बारिश हो रही थी, अंधेरा था और पानी बहुत गहरा था, इसलिए बचाव अभियान पूरा नहीं हो सका था। NDRF की टीम भी आ गई है, आर्मी की कुछ टीमें भी आ गई हैं जो ऐसे मामलों में माहिर हैं... अब तक 9 शव निकाले जा चुके हैं। 22 जीवित लोगों को बचाया गया है... हालात बहुत मुश्किल हैं, चुनौतियां हैं, इसलिए सिर्फ़ एक्सपर्ट टीमें ही बचाव कर पा रही हैं।"

11:22 AM, 1st May
TMC सांसद डोला सेन ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से हर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर का CCTV फुटेज दिख रही है। यह आधिकारिक वीडियो है; हम अपनी तरफ से कोई वीडियो नहीं दिखा रहे हैं। चुनाव आयोग जो वीडियो दिखा रहा है, वही हमने साझा किया है। अगर वह फर्जी निकला तो चुनाव आयोग की फर्जी है। सब जानते हैं कि चुनाव आयोग ने कानून से परे, परंपरा से परे, किसी भी चीज़ से परे जाकर क्या-क्या किया है... उस वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर लाइट जलाकर कुछ हो रहा है। सबने देखा, इसलिए हमारे उम्मीदवार वहां गए... सिर्फ हमारे दो उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि विपक्ष के दो उम्मीदवार भी वहां गए। फिर चुनाव आयोग ने उन्हें दिखाया कि यह पोस्टल बैलेट था। सवाल यह है कि उन्होंने हमें पहले क्यों नहीं बताया? यह कानून के खिलाफ है।

10:49 AM, 1st May
भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि जो चुनाव हारने वाला होता है वह हार के बहाने पहले ही तलाशता है। ममता बनर्जी चुनाव हार चुकी हैं, सारे एग्जिट पोल बता रहे हैं कि TMC का सूपड़ा साफ हो गया है लेकिन वे अभी भी ड्रामा कर रही हैं। स्ट्रॉन्ग रूम पर जाकर ड्रामा करना, धरना देना, यह सब इसलिए क्योंकि वे हार के बाद की कहानी लिख रही हैं। उन्हें लग रहा है कि जब चुनाव हारेंगे तो आरोप क्या लगाना है इसलिए वे अभी से यह काम कर रही हैं... जब वे जीती थी तो भाजपा ने अपनी हार स्वीकार की थी। अब ममता बनर्जी को अपनी हार स्वीकारनी चाहिए। 4 तारीख के बाद कोई नाटक चलने वाला नहीं है।"

10:17 AM, 1st May
कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में स्ट्रांग रूम के आगे कड़ी सुरक्षा है। प्रवेश द्वार के सामने बैरिकेड लगाए गए हैं। धारा 144 के अंतर्गत भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

10:17 AM, 1st May
19 KG कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 993 रुपये बढ़ गई है। आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3071.50 रुपये होगी। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं 5 kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में भी आज से 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। ALSO READ: कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, बैलेट बॉक्स से टेम्परिंग का आरोप और आमने-सामने BJP-TMC, EC ने क्या कहा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सिलेंडर 4 माह में 1518 रुपए महंगा, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 'महंगाई मैन' का चाबुक