सम्बंधित जानकारी
- Operation Tiger: क्या देवेंद्र फडणवीस के साथ भी वही हो रहा है जो कभी आडवाणी, गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ हुआ था?
- India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री
- राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें
- आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी, पूछताछ में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने मानी गलती
Live : दौसा और उन्नाव में 2 भीषण सड़क हादसे, 13 लोगों की मौत
Latest News Today Live Updates in Hindi : राजस्थान के दौसा में दिल्ली एक्सप्रेस वे पर बस की ट्रक से भीषण टक्कर के बाद 8 लोगों की मौत हो गई। बस हरिद्वार से इंदौर जा रही थी। उन्नाव में भी एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोग मारे गए। पल पल की जानकारी...
11:36 AM, 1st Jul
-केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्वी सियांग में बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।
-लगातार बारिश के कारण मुंबई में सांताक्रूज़ ईस्ट के पास वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है।
-जैन संत आचार्य लोकेश को ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
10:48 AM, 1st Jul
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं।
10:23 AM, 1st Jul
2026 में पहली बार कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है। जुलाई के पहले दिन तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 183 रुपए घटाकर लोगों को महंगाई से बड़ी राहत दी। दिल्ली में 3,113 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपए का रह गया है। तेल कंपनियों ने 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमत में 13 रुपए की कटौती की गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 808.50 रुपए रह गई है। दिल्ली में अब तक इसकी कीमत 821.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी।
नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की गई है। वहीं डीजल के दाम भी 3 रुपए प्रति लीटर घटा दिए गए हैं। पिछले दो साल में किसी कंपनी ने पहली बार ईंधन की खुदरा कीमतों में कटौती की है। नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। मूल्य वर्धित कर (वैट) जैसे स्थानीय करों के कारण विभिन्न राज्यों में पेट्रोल पंपों पर कीमतें अलग-अलग होती हैं। ALSO READ: 183 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बड़ा बदलाव, महंगाई से मिली राहत
07:38 AM, 1st Jul
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
-दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा- रात को 3 बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे। 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग हरिद्वार से आ रहे थे। ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के हैं, कुछ लोग महाराष्ट्र के हैं।
07:38 AM, 1st Jul
अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू में उमड़ी भारी भीड़। 2 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू से रवाना होगा पहला जत्था।
