पीएम मोदी ने भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया, आंध्र को 17900 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
Latest News Today Live Updates in Hindi : पीएम मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के भोगापुरम हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर राज्य को 17,900 करोड़ की कई परियोजनाओं की भी सौगात दी। पल पल की जानकारी...
11:37 AM, 1st Aug
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में अल्लूरी सिताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।
10:34 AM, 1st Aug
तेलंगाना में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का शेड्यूल बदला गया है। इसका ड्राफ्ट 17 अगस्त को और फाइनल लिस्ट 19 अक्टूबर को पब्लिश की जाएगी।
09:57 AM, 1st Aug
-जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई इलाकों में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद घना कोहरा छाया हुआ है।
-भारी बारिश के बीच केरल राज्य बिजली बोर्ड (KSEB) ने इडुक्की ज़िले में कल्लारकुट्टी बांध के गेट खोल दिए हैं।
-उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में मौसम की स्थिति अप्रत्याशित बनी हुई है, भारी बारिश के कारण भक्तों के लिए तीर्थयात्रा चुनौतीपूर्ण हो गई है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां पूरे मंदिर क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही हैं।
09:33 AM, 1st Aug
कुलगाम जिले के केलम इलाके में शुक्रवार शाम को हुए आतंकी हमले में घायल हुए दूसरे बाहरी मजदूर की आज सुबह मौत हो गई। ALSO READ: कुलगाम में आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, 2 मजदूरों की मौत, किसने ली हमले की जिम्मेदारी?

