गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. VK Singh
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 जुलाई 2021 (15:59 IST)

AAI ने हवाई अड्डों पर बीते 5 साल में खर्च किए 17,784 करोड़, होलोंगी में 2 ग्रीनफील्ड Airport बनेंगे

AAI ने हवाई अड्डों पर बीते 5 साल में खर्च किए 17,784 करोड़, होलोंगी में 2 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बनेंगे | VK Singh
मुख्य बिंदु
  • AAI ने हवाई अड्डों पर बीते 5 साल में खर्च किए 17,784 करोड़
  • नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने दी जानकारी
  • होलोंगी में 2 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे बनेंगे
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को बताया कि भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) ने बीते 5 साल के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई अड्डों के निर्माण पर या उनकी साज-सज्जा पर करीब 17,784 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

 
नागर विमानन राज्यमंत्री वीके सिंह ने एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 3 साल के दौरान केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश के जेवर में और अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में 2 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के लिए सैद्धांतिक अनुमति प्रदान की है।
 
उन्होंने बताया कि बीते 5 साल में 2016-17 से 2020-21 के दौरान भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बीते 5 साल के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई अड्डों के निर्माण पर या उनकी साज-सज्जा पर करीब 17,784 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा बयान, अमेरिका और भारत के संबंधों की बुनियाद का हिस्सा है लोकतंत्र