शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 9500 kg Ashoka Pillar in the new Parliament House, height 6.5 meters
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 जुलाई 2022 (16:21 IST)

नए संसद भवन में 9500 किलो का अशोक स्तंभ, ऊंचाई 6.5 मीटर

नए संसद भवन में 9500 किलो का अशोक स्तंभ, ऊंचाई 6.5 मीटर - 9500 kg Ashoka Pillar in the new Parliament House, height 6.5 meters
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का सोमवार को अनावरण किया। अधिकारियों ने बताया कि कांस्य का बना यह प्रतीक 9 हजार 500 किलोग्राम वजनी है और इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। 
 
उन्होंने बताया कि इसे नए संसद भवन के शीर्ष पर बनाया गया है और प्रतीक को सहारा देने के लिए इसके आसपास करीब 6,500 किलोग्राम की स्टील की एक संरचना का निर्माण किया गया है। मोदी ने इस दौरान संसद भवन के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से भी बातचीत की। इस अशोक स्तंभ का निर्माण करीब 2000 कर्मचारियों ने मिलकर किया। 
उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक लगाने का काम 8 अलग-अलग चरणों से पूरा किया गया। इसमें मिट्टी से मॉडल बनाने से लेकर कंप्यूटर ग्राफिक्स तैयार करना और कांस्य निर्मित आकृति को पॉलिश करना शामिल है।