गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 95 percentage of chandrayaan 2 safe as orbiter will keep circling moon clicking photos for 1 year isro official
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (15:01 IST)

Chandrayaan 2 : अभी भी सब खत्म नहीं हुआ है, 95 फीसदी मिशन अब तक सफल

Chandrayaan 2 : अभी भी सब खत्म नहीं हुआ है, 95 फीसदी मिशन अब तक सफल - 95 percentage of chandrayaan 2 safe as orbiter will keep circling moon clicking photos for 1 year isro official
बेंगलुरु। लैंडर विक्रम से संपर्क टूट जाने के बावजूद भारतीय चंद्र मिशन में अभी भी सब कुछ खत्म नहीं हुआ है तथा इसरो (ISRO) के एक अधिकारी के अनुसार 1 साल के मिशन लाइफ में यह ऑर्बिटर चंद्रमा की कई तस्वीरें ले सकता है और वह इसे इसरो को भेज सकता है। पूर्व ISRO अधिकारियों के अनुसार 95 प्रतिशत मिशन सफल रहा है। सिर्फ 5 प्रतिशत में असफलता हाथ लगी है।
 
पूर्व इसरो चेयरमैन जी माधवन नायर ने कहा कि लैंडर के चांद पर लैंड न होने के बावजूद चंद्रयान 2 ने अपने 95 प्रतिशत उद्देश्यों को पूरा कर लिया है। चंद्रयान 2 अपनी मंजिल से मात्र 2 कदम (2.1 किलोमीटर) दूर ही रहकर रास्ता भटक गया, लेकिन इस मिशन को लेकर इसरो अब भी नाउम्मीद नहीं है तथा वह अपना अभियान आगे भी जारी रखेगा।

इसरो के एक अधिकारी के अनुसार चांद से संपर्क टूटने के बावजूद हमारा 95 फीसदी चंद्रयान मिशन अब तक सफल रहा है और हम केवल 5 फीसदी ही असफल रहे हैं। चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर सफलतापूर्वक चंद्रमा की परिक्रमा लगा रहा है।
ऑर्बिटर कई तस्वीरें भेजेगा : अधिकारी के अनुसार चंद्रमा की कई तस्वीरें लेकर ऑर्बिटर इसे इसरो को भेज सकता है और यह ऑर्बिटर लैंडर विक्रम की तस्वीरें लेकर उसकी स्थिति के बारे में भी पता लगाकर सूचना दे सकता है।

यान पर लगा पैलोड टेरेन मैपिंग कैमरा हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों की मदद चांद की सतह का नक्शा तैयार करेगा। इससे चांद के विकासक्रम को समझने में मदद मिलेगी।
 
इस यान में 3 खंड शामिल थे ऑर्बिटर (2,379 किग्रा, 8 पैलोड), लैंडर 'विक्रम' (1,471 किग्रा, 4 पैलोड) और रोवर 'प्रज्ञान' (27 किग्रा, 2 पैलोड)। लैंडर विक्रम 2 सितंबर को ऑर्बिटर से अलग हो गया था। यान को 22 जुलाई को अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था।