5 August Weather: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP से केरल तक IMD की चेतावनी
Weather Update 5 August 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 4 अगस्त के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अगस्त को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण-गोवा समेत कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
IMD के अनुसार असम और मेघालय, बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल
केरल और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका है।
दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में 5 अगस्त को मौसम बदला हुआ रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली के साथ आसपास के इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। IMD के ताजा बुलेटिन में उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि जारी रहने का अनुमान है।
यूपी में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय रहने वाला है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।
बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश
बिहार में 5 अगस्त को कई जगहों पर बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
असम-मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का खतरा
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। असम और मेघालय में 4 और 5 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश (21 सेंटीमीटर या उससे अधिक) होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन और स्थानीय जलभराव जैसी समस्याओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
केरल और कर्नाटक में भी बारिश का दौर
दक्षिण भारत में केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश का अनुमान है।

