गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 31 political parties attended the all-party meeting on Afghanistan
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (15:38 IST)

अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 31 राजनीतिक दल

अफगानिस्तान पर सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए 31 राजनीतिक दल - 31 political parties attended the all-party meeting on Afghanistan
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के घटनाक्रम और भारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के मुद्दे पर गुरुवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें 31 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 
 
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात अच्छे नहीं हैं। साथ तालिबान में दोहा में किए गए अपने वादों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि हम भारतीयों को अफगानिस्तान से निकालने के लगातार काम कर रहे हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के मुद्दे पर सभी दल एक साथ हैं। जयशंकर ने कहा कि भारत को तालिबान राज पर भरोसा नहीं है। भारतीयों के साथ कई अफगानी नागरिकों को भी भारत लाया गया है। अभी भी जो भारतीय फंसे हुए उन्हें सुरक्षित भारत लाया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
वाह रे तालिबान! गृहमंत्री 'जल्लाद', वित्तमंत्री 'कसाई' और शिक्षामंत्री छात्राओं का बलात्कारी...