शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 days state mourning in Uttarakhand on the death of CDS Bipin Rawat
Written By
Last Modified: बुधवार, 8 दिसंबर 2021 (22:31 IST)

CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्‍तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक

CDS बिपिन रावत के निधन पर उत्‍तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक - 3 days state mourning in Uttarakhand on the death of CDS Bipin Rawat
देहरादून। सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में 3 दिन यानी 9, 10 और 11 दिसंबर का राजकीय शोक घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री धामी ने इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा।
देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की याद में उत्तराखंड ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अतिरिक्त प्रधान सचिव अभिनव कुमार ने मीडिया को यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें
राष्ट्रपति कोविंद ने किया सम्मान : नौसेना के 22वें मिसाइल बेड़े को 'प्रेसीडेंट स्टैंडर्ड', 1971 में पाकिस्तान के छुड़ाए थे छक्के