बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 24 arrested in Delhi for spreading rumors, 2 FIRs registered
Written By
Last Updated : सोमवार, 2 मार्च 2020 (17:44 IST)

दिल्ली में शांति, अफवाह फैलाने के आरोप में 24 गिरफ्तार, 2 एफआईआर दर्ज

दिल्ली में शांति, अफवाह फैलाने के आरोप में 24 गिरफ्तार, 2 एफआईआर दर्ज - 24 arrested in Delhi for spreading rumors, 2 FIRs registered
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दो-तीन दिनों से हिंसा की कोई खबर नहीं है। रविवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में अफवाह फैलाने के आरोप में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 एफआईआर भी दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार दो आरोपितों को सेंट्रल जिला और एक आरोपी को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया।

नॉर्थ-वेस्ट जिले से कुल 21 लोग अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। तनावग्रस्त क्षेत्रों में जनजीवन शांतिपूर्ण है। इन क्षेत्रों में अभी भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा है।

अंकित शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की राशि : दंगों में मारे गए खुफिया विभाग के जवान अंकित शर्मा को दिल्ली सरकार 1 करोड़ की सम्मान राशि और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंकित शर्मा खुफिया विभाग के जांबाज अधिकारी थे। दंगों में उनका नृशंस तरीक़े से क़त्ल कर दिया गया। देश को उन पर नाज़ है। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि और उनके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

अंकित शर्मा की दिल्ली दंगों में निर्मम हत्या की गई थी। उनका शव उत्तर पूर्व दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाके चांद बाग में 26 फरवरी को एक नाले से मिला था। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि अंकित शर्मा के शरीर को चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया था और इतने घाव थे कि उनको गिन पाना कठिन था।