गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 16 killed in rain and typhoon in UP
Written By
Last Modified: रविवार, 2 सितम्बर 2018 (17:43 IST)

यूपी में फिर तूफान से तबाही, अब तक 16 लोगों की मौत

यूपी में फिर तूफान से तबाही, अब तक 16 लोगों की मौत - 16 killed in rain and typhoon in UP
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों से जारी भारी बारिश और तूफान से 16 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए। वर्षा जनित हादसों से राज्य में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई।
 
मध्य यूपी और बुंदेलखंड में घर ढहने व बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई। वहीं, कन्नौज व फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने से बाढ़-सी स्थिति बनी हुई है।
 
शाहजहांपुर में शनिवार शाम बारिश से बचने के लिए कुछ लोग शीशम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिरी और सभी बुरी तरह झुलस गए। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
 
चित्रकूट में घर गिरने से वृद्धा मिर्ची देवी की मौत हो गई। उन्नाव में बाल्मीकि नगर में दीवार ढहने से प्रेमा (60) की मौत हो गई। बीघापुर तहसील के कठार गांव में बिजली गिरने से दो लोग मारे गए। औरैय्या में भी दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। फतेहपुर में बनरसी गांव में मलबे में दबने से एक व्यक्ति मारा गया।
 
इसी तरह इटावा में भी आंधी के साथ तेज बारिश में करीब एक दर्जन मकान ढह गए जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कासगंज में मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें
कश्मीर में रेलवे के विस्टाडोम कोच पर पत्थरबाजों का साया!