गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया, मनमोहन और राहुल ने नेहरू को 130वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
Written By
Last Updated : गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (11:45 IST)

सोनिया, मनमोहन और राहुल ने नेहरू को 130वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

130th Birth Anniversary of Pt. Jawaharlal Nehru | सोनिया, मनमोहन और राहुल ने नेहरू को 130वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई गणमान्य लोगों ने पूर्व प्रधनमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
 
सोनिया, डॉ. सिंह, राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ ही कांग्रेस के कई सांसदों तथा वरिष्ठ नेताओं ने यहां पंडित नेहरू की समाधि शांति वन जाकर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एक सर्वधर्म सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।