1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 May Top News Pratik Yadav Dies, Massive Hike in Gold Duty

आज की टॉप खबरें: प्रतीक यादव का निधन, सोना-चांदी हुआ महंगा और IPL में गुजरात का दबदबा

gold
Top News 13 May : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना चांदी नहीं खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार ने इस पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन। आज हो सकता है केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन दौरे पर रवाना हुए। 13 मई की बड़ी खबरें :
 

मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अर्पणा यादव के पति थे। प्रतीक यादव की अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा भाजपा नेता है। ALSO READ: अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन
 

सोना चांदी का आयात शुल्क बढ़ा

सरकार ने सोने चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया। इससे देश में आज से सोना चांदी खरीदना और महंगा हो गया। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम करना और विदेशों से धातुओं की खरीद पर अंकुश लगाना है।
 

केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन? 

केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब अपने अंतिम दौर में है। केरल का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला आज आ सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बेंगलूरू से दिल्ली लौट रहे हैं। उनकी सोनिया गांधी से चर्चा के बाद ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर आधिकारिक मुहर लगेगी। 
 

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के लिए रवाना हो चुके हैं। रवानगी से पहले व्हाइट हाउस में उन्होंने कहा कि वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ईरान युद्ध पर लंबी चर्चा करेंगे, लेकिन उन्हें ईरान के मुद्दे पर चीन की सहायता की कोई आवश्यकता नहीं है।
 

गुजरात IPL अंक तालिका के शीर्ष पर

गुजरात टाइटंस ने बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 14.5 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। लगातार 5वीं जीत के साथ आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। ALSO READ: 82 रनों से हैदराबाद को रौंदकर गुजरात पहुंची अंक तालिका के शीर्ष पर
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आज से सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, मोदी सरकार ने अचानक बढ़ाई इंपोर्ट ड्यूटी