बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. कितनी सुरक्षित है EVM, फूलप्रूफ होने के दावे में कितना है दम...
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 मार्च 2022 (08:24 IST)

कितनी सुरक्षित है EVM, फुलप्रूफ होने के दावे में कितना है दम...

कितनी सुरक्षित है EVM, फुलप्रूफ होने के दावे में कितना है दम... - कितनी सुरक्षित है EVM, फूलप्रूफ होने के दावे में कितना है दम...
उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की मतगणना से पहले EVM से छेड़छाड़ को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने प्रशासन पर ईवीएम से छेड़छाड़ कर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया है। यूपी में बनारस से लेकर सोनभद्र तक सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार सपा बना रही है, मतगणना में गड़बड़ी न हो जाए, इसके लिए सपा कार्यकर्ता खुद ईवीएम की निगरानी करें। आइए जानते हैं कि कैसे होते हैं ईवीएम को सुरक्षित रखने के इंतजाम...