गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

महेंद्र कर्मा पर 78 बार किया था चाकुओं से वार

महेंद्र कर्मा पर 78 बार किया था चाकुओं से वार -
FILE
नई दिल्ली। सलवा जुडूम से जुड़े कांग्रेस के आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा पर नक्सलियों ने 78 बार चाकुओं से वार कर उन्हें तड़पा-तड़पाकर मारा था। यह वार उन पर महिला नक्सलियों ने किया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर अनुसार 78 बार महेंद्र कर्मा पर चाकुओं से वार किए गए और मरने से पहले उनसे उनकी आखिरी इच्‍छा भी पूछी गई।

नक्सलियों ने कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को मारने से पहले काफी तड़पाया था। नक्सली हमले के दो चश्मदीद गड़रियों ने सीआरपीएफ के कोबरा कमांडोज को यह जानकारी दी।

चश्मदीद गड़रियों के हवाले से सीआरपीएफ कमांडो ने बताया कि महिला नक्सलियों ने महेंद्र कर्मा को एक तरफ ले जाकर चारों ओर से घेर लिया और उनकी आखिरी इच्छा पूछी। कर्मा से पूछा गया कि आखिरी घड़ी में वे नए कपड़े पहनना पसंद करेंगे या खाना खाना। एक नक्सली को उनकी गाड़ी से लंच लाने के लिए भी भेजा गया। (एजेंसी)