शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. नमस्ते ट्रंप
  4. Ivanka Trump wears Indian dress
Written By
Last Updated : मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020 (17:24 IST)

ट्रंप की बेटी इवांका नेे पहनी भारतीय शेरवानी, जानिए क्या है इसमें खास

ट्रंप की बेटी इवांका नेे पहनी भारतीय शेरवानी, जानिए क्या है इसमें खास - Ivanka  Trump wears Indian dress
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका भारत दौरे के दूसरे दिन भारतीय परिधान में नजर आईं। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में परंपरागत स्वागत के अवसर पर इवांका भारतीय डिजाइनर द्वारा डिजाइन की गई भारतीय परिधान पहनकर आईं।
 
इवांका पश्चिम बंगाल की सिल्क से बनी शेरवानी में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। यह शेरवानी मुर्शिदाबाद से लाए गए और हथकरघे से बुने रेशम के कपड़े से बनाई गई थी।
 
डिजाइनर अनीता डोंगरे ने बताया कि कहा कि शेरवानी एक सदाबहार परिधान है। यह स्टाइल हमने 20 वर्ष पहले तैयार की थी और अच्छी बात यह है कि यह परिधान आज भी कितनी खूबसूरती के साथ प्रासंगिक बना हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि एक दमदार, अलग नजर आने वाला परिधान शेरवानी हर रंग में करिश्माई लगता है लेकिन मुझे व्यक्तिगत तौर पर सदाबहार नीला, सफेद और काला रंग पसंद है।
ये भी पढ़ें
Delhi CAA Protest Live updates : दिल्ली में हिंसा, करावल नगर और चांदबाग समेत 4 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू