मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. नागपंचमी
  4. Nagpanchami
Written By

नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, वर्ना पछताएंगे

नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये 10 काम, वर्ना पछताएंगे - Nagpanchami
Nagpanchami 2022 : श्रावण माह में कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन नाग मरुस्थले और शुक्ल पंचमी को नागपंचमी का पर्व नागदेवी को समर्पित है। 18 अप्रैल को नाग मरुस्थले और 2 अगस्त 2022 को नागंपमी का पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसे ऐसे 10 कार्य है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 
1. किसी भी नाग को किसी भी तरह से ना सताएं।
 
2. इस दिन भूमि की खुदाई नहीं करते हैं।
 
3. इस दिन साग काटने की भी मनाई है।
 
4. इस दिन हल चलाना या जुताई कराना भी मना है।
 
5. इस दिन सुई धागे से किसी तरह की सिलाई भी नहीं की जाती है।
 
6. इस दिन तवा और लोहे की कड़ाही आदि पर भोजन नहीं पकाया जाता है।
 
7. किसान लोग अपनी नई फसल का तब तक उपयोग नहीं करते जब तक वह नए अनाज से नाग की बांबी को रोट न चढ़ाएं।
 
8. नाग पंचमी पर जीवित नाग की पूजा न करें बल्कि मूर्ति की पूजा करें। बांबी की पूजा करते हैं।
 
9. कहते हैं कि सांप या नाग के लिए दूध जहर समान होता है जिसके चलते बाद में उनकी मृत्यु हो जाती है। अत: नाग को दूध न पिलाएं।
 
10. बिना शिवजी की पूजा के नागों की पूजा नहीं की जाती है। नागों की स्वंतत्र पूजा नहीं होती। उनकी शिवजी के आभूषण के रूप में ही पूजा होती है।
ये भी पढ़ें
नागपंचमी विशेष : बहुत खास है उज्जैन का नागचंद्रेश्वर मंदिर, साल में बस एक बार होते हैं दर्शन