गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Shivraj Singh Madhya Pradesh
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (16:32 IST)

राजनीति से संन्यास के सवाल पर शिवराज ने दिया यह जवाब...

राजनीति से संन्यास के सवाल पर शिवराज ने दिया यह जवाब... - Shivraj Singh Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली हार की जिम्मेदारी ली, लेकिन राजनीति के संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक अर्थी पर नहीं जाऊंगा, तब तक जनता की सेवा करूंगा' उन्होंने केंद्र की राजनीति जाने से भी इंकार कर दिया।
 
मध्यप्रदेश में किसी भी बड़ी पार्टी को जनता ने बहुमत नहीं दिया है। कांग्रेस 114 सीटों के साथ प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनी है और सरकार बना रही है। भाजपा को 109 सीटें मिली हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि आजी‍वन जनता की सेवा करूंगा।
शिवराज सिंह ने कहा कि जनता के लिए जीऊंगा, जनता के लिए मरूंगा। राजनीति से कैसा संन्यास। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा आदि, मध्य और अंत मध्यप्रदेश है। कभी केंद्र की रा‍जनीति में नहीं जाऊंगा। शिवराज सिंह ने ऐलान किया है कि इसी महीने आभार यात्रा निकाली जाएगी।
ये भी पढ़ें
के. चन्द्रशेखर राव ने फिर तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली