गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Digvijay Singh family got three tickets in congress first list
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Updated :भोपाल , रविवार, 4 नवंबर 2018 (07:45 IST)

दिग्विजय के परिवार की चांदी, भाई, बेटे और भतीजे को मिला टिकट

दिग्विजय के परिवार की चांदी, भाई, बेटे और भतीजे को मिला टिकट - Digvijay Singh family got three tickets in congress first list
भोपाल। कांग्रेस की पहली सूची में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का जलवा देखने को मिला है। दिग्विजय सिंह के परिवार से तीन लोगों को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बेटे और मौजूदा विधायक जयवर्धन सिंह को फिर से राघौगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को गुना की चाचौड़ा सीट से और भतीजे प्रियवत सिंह को खिलचीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के परिवार से तीन लोगों को टिकट उस वक्त दिया है जब कांग्रेस में टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह को साइड लाइन किए जाने की चर्चा चल रही थी। वहीं टिकट को लेकर दिग्विजय सिंह और सिंधिया के बीच झगड़े की खबरें भी मीडिया की सुर्खियां बनी थी।
ये भी पढ़ें
राहुल ने तोड़ा वादा, इन पैराशूट उम्मीदवारों को मिला टिकट