यदि आप कुदरत की अनछुई खूबसूरती से रूबरू होना चाहते हैं तो सिक्किम आपका इंतजार कर रहा है। हिमालय की तलहटी में बसा यह छोटा सा राज्य उत्तर में 27 से 28 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 88 से 89 डिग्री देशांतर में बसा हुआ है।
आकार में मात्र 7,096 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले इस राज्य का भूभाग समुद्र तल से 300 मीटर से लेकर 8585 मीटर तक ऊँचा है। भौगोलिक दृष्टि से यहाँ विश्व की सर्वाधिक आकर्षक पर्वत श्रृंखलाएँ-सिंगेलेला और चोला हैं, जिनमें से कंचनजंगा का सबसे ऊँचा शिखर भी शामिल है। सिंगेलेला अगर राज्य के पश्चिमी सीमा पर है तो चोला पूर्वी सीमा पर स्थित है। इनमें सिनीलोछू, पाडिंम, नरसिंग, काबरू, पिरामिड और नेपाल पर्वत शिखर शामिल हैं।
पूर्वी हिमालय में स्थित राज्य का एक हिस्सा उत्तर में तिब्बत के स्वशासी राज्य से लगा है। पूर्व में तिब्बत और पश्चिमी भूटान, पश्चिम में पूर्वी नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग गोरखा हिल्स हैं।
राजधानी : इस राज्य की राजधानी गंगटोक है, जो कि समुद्रतल से 5,840 मीटर की ऊँचाई पर है।
जिला मुख्यालय : राज्य के चार जिलों में उत्तर में मागन, दक्षिण में नामची, पूर्व में गंगटोक और पश्चिम में ग्यालसिंग जिला मुख्यालय हैं।
जनसंख्या : 4, 56,000
भाषाएँ : नेपाली, अँग्रेजी, हिन्दी, भूटिया (सिक्किमी), भूटिया (तिब्बती), लेपचा और लिम्बू भाषाएँ बोली जाती हैं।
मौसम : प्रतिवर्ष जनवरी-फरवरी के दौरान तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुँच जाता है। मौसम सर्दी का रहता है। मध्य मार्च से लेकर मई के बीच ही सूर्य के दर्शन होते हैं। भारी मानसून आते रहने के कारण सिक्किम में ज्यादातर समय बरसात होती रहती है।
गर्मियों में अधिकतम तापमान : 28 डिग्री सेल्सियस सर्दियों में निम्नतम तापमान : 0 डिग्री सेल्सियस मुद्रा : भारतीय रुपया
निकटतम रेलवे स्टेशन : पश्चिम बंगाल का न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन यहाँ से 148 किमी दूर है। यह रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा है।
निकटतम हवाई अड्डा : पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी का बागडोगरा हवाई अड्डा। यहाँ से कोलकाता, दिल्ली, गुवाहाटी और अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ानें हैं।
हेलिकॉप्टर सेवा : बागडोगरा हवाई अड्डे से गंगटोक के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी है। गंगटोक पहुँचने में मात्र 30 मिनट लगते हैं। यह सेवा सिक्किम के पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जाती है। उत्तरी सिक्किम, युमथांग और अन्य स्थानों के लिए टूर व उड़ानें भी विभाग संचालित करता है।
सड़क मार्ग : गंगटोक सड़क मार्ग से बंगाल के सिलीगुड़ी नगर से जुड़ा है, जो कि 114 किमी दूर है और यहाँ तक पहुँचने में चार घंटे लगते हैं। उल्लेखनीय है कि देश के उत्तर और उत्तर-पूर्व भागों को जोड़ने में सिलीगुड़ी एक महत्वपूर्ण नगर है। गंगटोक सड़क मार्ग से दार्जीलिंग और कलिमपोंग से भी जुड़ा है।
साक्षरता दर : 56 फीसदी राज्य का पक्षी : लाल रंग का तीतर राज्य का फूल : नोबल ऑर्चिड राज्य का वृक्ष : होडाडेंड्रॉन (गुलाब के समान फूल रखने वाला वृक्ष) बुरुंश (पहाड़ी वृक्ष)। नकदी फसलें -इलायची, चाय, अदरक, आलू, नारंगी औषधीय पौधे, फूल और पुष्प कंद।
पूर्वी हिमालय में तीसरी बड़ी पर्वतमाला कंचनजंगा (8534 मीटर) के नीचे बसा सिक्किम उत्तर में तिब्बत, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से घिरा है। यहाँ के निवासी कंचनजंगा को अपना रक्षाकवच और प्रमुख देवता मानते हैं।
उत्तर से दक्षिण की ओर 100 किमी और पूर्व से पश्चिम में 60 किमी तक फैला सिक्किम 8540 मीटर के समुद्रतल से 244 मीटर ऊँचा है। मनोहारी उन्नत शिखरों, हरी-भरी वादियों, तेज बहती नदियों और पहाड़ी मैदानों से भरा सिक्किम पर्यटकों के लिए स्वर्ग कहा जा सकता है।
इसकी खास विशेषता यह है कि नीचे बसी वादियों में आपको गर्मी का अनुभव होगा लेकिन अगर आप पहाड़ों के ऊपर पहुँच जाते हैं तो आपको बर्फ से ढँकी चोटियाँ दिखेंगी जिन पर आपको अत्यधिक सर्दी का अनुभव होगा।