शनिवार, 11 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. realme narzo power 5g launch india 10001mah battery price specs march 2026
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 9 मार्च 2026 (17:20 IST)

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

क्या है 'NERO' कॉमिक की कहानी

Realme Narzo Powe 5G
Realme  ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को एक अनोखे 'कॉमिक स्ट्रिप' (Comic Strip) स्टाइल में पेश किया है, जो युवाओं और डिजिटल-फर्स्ट उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों को खरीदारी पर 3,999 रुपए तक के अन्य बेनिफिट्‍स भी मिलेंगे।
Realme Narzo Power 5G

10,001mAh बैटरी के साथ सबसे स्लिम डिजाइन

रियलमी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला (Slimest) स्मार्टफोन है, जिसमें 10,001mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे "अनस्टॉपेबल पावर" (अजेय शक्ति) की थीम पर पेश किया है, जो गेमिंग और भारी इस्तेमाल के दौरान भी खत्म नहीं होगी।

कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo Power 5G दो आकर्षक रंगों— टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू में उपलब्ध होगा।
वेरिएंट: 8GB + 128GB और 8GB + 256GB
कीमत: पहली सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 23,999 रुपए रखी गई है। 

क्या है 'NERO' कॉमिक की कहानी

इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए रियलमी ने 'NERO: Unstoppable Power Awakens' नाम से एक कॉमिक जारी की है। यह कहानी एक भविष्यवादी (Futuristic) दुनिया पर आधारित है जहाँ लोग बैटरी खत्म होने की समस्या से जूझ रहे हैं। कहानी के तीन मुख्य पात्र- नेरो, सारा और दीप- एक ऐसी जादुई डिवाइस (Narzo Power 5G) की खोज में निकलते हैं, जिसमें कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा है। कॉमिक के जरिए दिखाया गया है कि कैसे आम स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान लैग (Lag) करते हैं, जबकि Narzo Power 5G अपनी ड्यूल चिपसेट आर्किटेक्चर और विशाल बैटरी की बदौलत स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
कोलकाता के कालीघाट मंदिर के बाहर CEC ज्ञानेश कुमार को दिखाए काले झंडे, लगे 'वापस जाओ' के नारे