शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. »
  3. मीडिया दुनिया
  4. »
  5. मीडिया खबर
  6. वेबदुनिया के साथ कुछ और चेहरे जुड़े
Written By भाषा

वेबदुनिया के साथ कुछ और चेहरे जुड़े

Media Dunia | वेबदुनिया के साथ कुछ और चेहरे जुड़े
वेबदुनिया के लिए लिखने वालों की सूची कुछ और खास चेहरे जुड़ गए हैं। उनमें मशहूर कुचिपुड़ी नृत्यांगना अरुणिमा कुमार, टीवी पत्रकार ब्रज मोहन सिंह, लेखिका मोनिका सक्सेना, भरत शर्मा शामिल हैं। ये सभी हस्तियां वेबदुनिया के लिए मीडिया से जुड़े विषयों के साथ अन्य विषयों के लिए लिखेंगी।

ब्रज मोहन सिंह : ब्रज मोहन‍ सिंह विगत 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस अवधि
WD
में इन्होंने टीवी और प्रिंट दोनों ही मीडिया में काम किया है। राजनीति शास्त्र में एमए ब्रज मोहन ने लोकसभा से लेकर कापोर्रेशन तक के चुनावों को कवर किया है।


वे पत्रकारिता के विभिन्न विधाओं में पारंगत हैं। गुजरात दंगे और जम्मू-कश्मीर चुनाव को सिंह ने कवर किया है। भ्रूण हत्या पर आधारित उनकी स्टोरी के लिए उन्हें लाड़ली मीडिया अवार्ड भी मिल चुका है। सबसे अहम बात यह है कि ब्रज को हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी और अंगिका भाषाओं का अच्छा ज्ञान है।

भरत तिवारी : खुद का ब्लॉग लिखने वाले भरत तिवारी नियमित रूप से लेखन करते हैं। देश-विदेश के विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में भी उनकी रचनाएं प्रकाशित होती हैं साथ ही वे शब्दांकन नामक एक ईपत्रिका का भी संपादन करते हैं। हिन्दी, उर्दू और अंग्रेजी का ज्ञान रखने वाले भरत कविता, कहानी, गजल, लेख, नज्म आदि नियमित रूप से लिखते हैं।

अरुणिमा कुमार : बहुमुखी प्रतिभा की धनी अरुणिमा कुमार का नाम देश की प्रमुख कुचिपुड़ी नृत्यांगनाओं में शुमार किया जाता है। वे कला संबंधी विषयों पर लेखन भी करती हैं। मात्र 9 वर्ष की उम्र में उन्होंने बैले 'आम्रपाली' में काम किया था, लेकिन कुचीपुड़ी डांस अकादमी ने 1995 में उन्हें औपचारिक रूप से लांच किया। कुचिपुड़ी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 2008 में संगीत नाटक अकादमी द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वे लंदन में रहती हैं और वहीं पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

मोनिका सक्सेना : मोनिका सक्सेना स्वतंत्र लेखिका हैं और वे टीवी और प्रिंट मीडिया के लिए भी काम कर चुकी हैं। फीचर लेखन में इनकी विशेष रुचि है। मीडिया से जुड़े मुद्दों पर वे खुलकर अपने विचार रखती हैं। मोनिका वेबदुनिया के लिए मनोरंजन और मीडिया से जुड़े विषयों पर लिखेंगी।