बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. मीडिया दुनिया
  3. मीडिया खबर
Written By भाषा

कुछ और लेखक वेबदुनिया से जुड़े

कुछ और लेखक वेबदुनिया से जुड़े -
वेबदुनिया के 'मीडिया दुनिया' सेक्शन के लिए लेखकों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में कवयित्री ममता किरण, पत्रकार सुनीता दास और कवि, लेखक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने भी वेबदुनिया के लिए लिखने के लिए हामी भरी है।

WD
ममता किरण : मशहूर कवयित्री ममता किरण इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स के 8 शहरों में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलनों में प्रतिनिधि भारतीय कवि के रूप में भागीदारी कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी अनेक कवि सम्मेलनों में वे शिरकत कर चुकी हैं।

'ग़ज़ल दुष्यंत के बाद', 'परिचय राग', '101 चर्चित कवयित्रियाँ', ‘सफ़र जारी है’, 'छन्द अन्न’, 'जान-ए-ग़ज़ल' आदि संग्रहों में उनकी ग़ज़लें और कविताएँ संग्रहीत की गई हैं। 'वृक्ष था हरा भरा' उनका चर्चित कविता संग्रह है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनकी रचनाएं और साक्षात्कार प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें साहित्य से जुड़े कई पुरस्कार और सम्मान भी मिल चुके हैं।



PR
जितेन्द्र श्रीवास्तव : अध्यापन के साथ ही साहित्य सृजन में भी जुटे हैं जितेन्द्र श्रीवास्तव। वे हिन्दी भाषा के साथ ही भोजपुरी में भी लेखन करते हैं। इन दिनों हालचाल, अनैभ कथा, असुंदर सुंदर, बिल्कुल तुम्हारी तरह, कायान्तरण उनकी प्रमुख प्रकाशित कृतियां हैं। इसके अतिरिक्त उनकी आलोचनाएं और उनके द्वारा संपादित पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। श्रीवास्तव वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के मानविकी विद्यापीठ में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।





WD
सुनीता दास : अपने एक दशक से अधिक के पत्रकारिता करियर के दौरान सुनीता दास कई समाचार पत्रों से जुड़ी रही हैं। उनके आलेख कई अंग्रेजी और हिन्दी समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुके हैं। वे मीडिया से जुड़े विषयों के अलावा अन्य विषयों पर भी अपनी सटीक राय रखती हैं। सुनीता वेबदुनिया के 'मीडिया दुनिया' के लिए भी इन दिनों लिख रही हैं।