गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. चाइल्ड केयर
  4. मसाज के फायदे
Written By गायत्री शर्मा

मसाज के फायदे

Benifits of Baby Massage | मसाज के फायदे
ND
ND
शिशु को सेहतमंद व स्वस्थ बनाए रखने के लिए मसाज बहुत अधिक जरूरी है। मसाज से जहाँ शिशु की माँसपेशियाँ मजबूत होती है, वही मसाज से शिशु का तन और मन दोनों ही हल्के होते है तथा वह चैन की नींद सोता है।

आइए जानते हैं मसाज के फायदों के बारे में -

कमजोर बच्चों के लिए मसाज बहुत ही अधिक कारगर होता है। रेग्यूलर मसाज करने से ऐसे बच्चों का वजन बढता है।

मसाज से माँ को बच्चे के करीब आने का तथा उसके साथ मनोरंजन का एक मौका मिल जाता है।

मसाज करने से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है।

मसाज से बच्चे को पेट की पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिल जाती है।