शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. maharashtra governor invited shiv sena to form government
Written By
Last Updated : रविवार, 10 नवंबर 2019 (20:49 IST)

Maharashtra में शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता, राज्यपाल ने सोमवार शाम 7.30 बजे तक का दिया समय

Maharashtra में शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता, राज्यपाल ने सोमवार शाम 7.30 बजे तक का दिया समय - maharashtra governor invited shiv sena to form government
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर तनातनी चल रही है। इस बीच राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने प्रदेश में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को न्योता दिया। खबरों के अनुसार शिवसेना को सोमवार 7.30 बजे तक का समय दिया गया है। राज्यपाल ने शिवसेना को पत्र भेजा है।
 
इससे पूर्व भाजपा ने राज्यपाल से मिलकर कहा कि वह सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उसके पास पर्याप्त बहुमत नहीं है। उद्धव ठाकरे ने शिवसेना विधायकों से कहा है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पार्टी से होगा।
 
भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक के बाद आज रविवार की शाम राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल के साथ कुछ देर चली बैठक के बाद भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया है। पाटिल ने कहा कि हम सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शिवसेना चाहे तो एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बना सकती है।
 
शिवसेना नेता भाजपा की घोषणा के बाद कहा कि हम किसी भी ‍कीमत पर महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री बनाएंगे। यह भी खबरें हैं एनसीपी ने शिवसेना से एनडीए छोड़ने की शर्त रखी है।
 
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं महाराष्ट्र में स्थिर सरकार का पक्षधर हूं। कांग्रेस विधायक महाराष्ट्र में भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी नेतृत्व से राय लेंगे।