मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Two arrested for forcibly taking off the girl's burqa
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (08:32 IST)

MP: प्रेमी संग घूमने निकली लड़की का जबरन बुर्का उतरवाने के आरोप में दो गिरफ्तार

MP: प्रेमी संग घूमने निकली लड़की का जबरन बुर्का उतरवाने के आरोप में दो गिरफ्तार - Two arrested for forcibly taking off the girl's burqa
भोपाल। एक लड़की का बुर्का जबरन उतरवाने का मामला भोपाल शहर में सामने आया है। ईंटखेड़ी क्षेत्र (भोपाल) में एक युवक और युवती बीच सड़क पर खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी इस दौरान वहां कुछ मुस्लिम संगठन के लोग पहुंच गए और लड़की पर बुर्का उतारने के लिए दबाव बनाने लगे। संगठन का आरोप था कि युवती गैरमुस्लिम होकर बुर्का पहन रही है और कौम को बदनाम कर रही है।
 
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया। इस मामले में लड़का और लड़की ने तो पुलिस में शिकायत नहीं की लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इस मामले में खुद संज्ञान लेकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो ईंटखेड़ी क्षेत्र का है।
 
लड़का-लड़की दोनों उनके सामने गिड़गिड़ाते रहे, बावजूद इसके लोगों ने उन्हें नहीं छोड़ा। मजबूरी में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतारकर लोगों को दे दिया। युवती से बुर्का उतरवाने के बाद आरोपी नकाब भी उतरवाने का दबाव बना रहे थे।
ये भी पढ़ें
बिहार : सिपाही का वीडियो वायरल, बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके