मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. ruckus of bjym workers in mahakaleshwar temple ujjain
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 अगस्त 2022 (16:48 IST)

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हंगामा, तेजस्वी सूर्या पहुंचे थे दर्शन करने

महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हंगामा, तेजस्वी सूर्या पहुंचे थे दर्शन करने - ruckus of bjym workers in mahakaleshwar temple ujjain
उज्जैन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महाकालेश्वर मंदिर में जमकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
इस वायरल वीडियो को मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी शेयर किया है। कांग्रेस ने लिखा- महाकाल के दरबार में भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भाजपा नेताओं ने पुजारियों एवं कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की, उत्पात मचाया और मारपीट की। शिवराज जी, भाजपा नेताओं में कोई मर्यादा है?
ऐसा भी कहा जा रहा है कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। बताया जा रहा है कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता तेजस्वी सूर्या के साथ मंदिर के नंदी हाल तक पहुंच गए थे। दूसरे पदाधिकारी भी चले गए।

जब मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो मंदिर प्रशासन के स्टाफ से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की और बेरिकेट्स हटाते हुए नंदी हाल तक घुस गए। बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो महाकाल मंदिर के किसी पुजारी द्वारा बनाया गया था।