गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Republic Day: Flag hosting in Webdunia, Diaspark
Written By
Last Updated : रविवार, 26 जनवरी 2020 (16:31 IST)

वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण

वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण - Republic Day: Flag hosting in Webdunia, Diaspark
इंदौर। 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को बाबू लाभचंद छजलानी मार्ग स्थित वेबदुनिया-डायस्पार्क परिसर (नईदुनिया परिसर) में ध्वजारोहण किया गया। 
 
इस अवसर वेबदुनिया-डायस्पार्क कर्मचारियों की उपस्थिति में वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी ने ध्वजारोहण किया। झंडावंदन से पहले सुरक्षाकर्मियों के समूह ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। 
 
झंडावंदन कार्यक्रम में वेबदुनिया-डायस्पार्क के संस्थापक चेयरमैन और सीईओ विनय छजलानी, किशोर भुराड़िया, वेबदुनिया के वाइस प्रेसीडेंट (एचआर) स्वप्निल जैन समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।