गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Rang Panchmi
Written By
Last Modified: इंदौर , मंगलवार, 6 मार्च 2018 (14:04 IST)

रंगपंचमी पर निकली गेर, रंगों से सराबोर हुआ इंदौर (फोटो)

रंगपंचमी पर निकली गेर, रंगों से सराबोर हुआ इंदौर (फोटो) - Rang Panchmi
इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में होली के पांच दिन बाद मनाया जाने वाला रंगपंचमी का पर्व आज हुरियारों की मस्ती के बीच पूरे उत्साह और उमंग से मनाया गया।
 
इस पर्व पर यहां निकलने वाले विशेष जुलूस (गेर) में हजारों लोग शामिल हुए। शहर के प्रमुख बाजार राजबाड़ा से निकलने वाली इस गेर में टैंकरों में पानी भर कर मोटर पंपों से लोगों पर रंगीन पानी डाला गया।

जिला प्रशासन के सहयोग से कई निजी संगठनों द्वारा आयोजित गेर में शहर के हजारों हुरियारे बैंड-बाजों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।
 
इस अवसर पर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। गेर मार्ग पर लगभग एक हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। गेर मार्ग की निगरानी के लिए पांच ड्रोन भी तैनात किए गए थे। 
ये भी पढ़ें
यह क्या कह गए योगी के मंत्री, मच गया बवाल