सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय
- मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस को करना चाहिए आत्ममंथन
- MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम
- राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, आपराधिक मामले की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा
- MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत
यूट्यूबर रचना गुर्जर को सोशल मीडिया पर रईसी दिखाना पड़ा भारी, वीडियो देख चोरों ने घर से उड़ाए लाखों के जेवर और कैश
यूट्यूबर रचना गुर्जर को सोशल मीडिया साइट पर रईसी दिखाना खासा महंगा पड़ गया। शिवपुरी के मोहानी ख्यावदा गांव में रचना के घर से लाखों रुपए की नकदी और गहने चोरी हो गए। स्मार्ट चोरों ने फिल्मी स्टाइल में हुई चोरी इस तरह अंजाम दिया कि वह सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड नहीं हो पाई। ALSO READ: MP में सरकारी नौकरी से खत्म होगी 2 बच्चों की शर्त, CM मोहन ने निरस्त किए प्रस्तावित नियम
रचना गुर्जर ने महंगे जेवरों के साथ वीडियो बनाया, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद भी किया। इन वीडियो में वह जेवर टेबल पर रखकर उनकी कीमतें तक बताती थीं। हालांकि यही वीडियो उनके लिए परेशानी का सबब बन गए। अब लोग कह रहे हैं कि और दिखाओ सोना-चांदी!
मीडिया खबरों के अनुसार, चोरों ने रचना के वीडियो ध्यान से देखे थे! उन्होंने बारीकी से गहनों वाले वीडियो देखने के बाद ही चोरी को अंजाम दिया। वो ज्वेलरी के साथ ही नकदी भी चुराकर ले गए हैं। करीब 2 लाख कैश के साथ सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवर भी चोरी हुए हैं। ALSO READ: मिसाइलें तैयार! भारत ने पहली बार तैनात किए 'रेडी-टू-फायर' परमाणु हथियार, दुनिया में खलबलीBharat ek irony-pradhan desh hai.
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) June 9, 2026
YouTuber Rachna Gurjar of Shivpuri (MP) used to make reels showing off her gold collection. Thieves studied her house layout and CCTV placement from those very reels and then stole her gold, cash, and a even crate of energy drinks. pic.twitter.com/uaLl7Tnn6I
चोरों ने चोरी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को दूसरी ओर मोड़ दिया। उन्होंने बाउंड्री की फेंसिंग काटने के बाद कमरों को बाहर से लॉक भी किया था ताकि परिवार वाले बाहर ना आ पाएं। इससे घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड नहीं हो पाई।
बहरहाल रचना गुर्जर ने सुबह घटना का पता चलते ही पुलिस से संपर्क किया। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
edited by : Nrapendra Gupta
