गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Possible list of BJP mayor candidates in Madhya Pradesh
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 13 जून 2022 (16:34 IST)

मध्यप्रदेश भाजपा के महापौर उम्मीदवारों की सूची दिल्ली पहुंची, पढ़ें सूची में शामिल नाम

महापौर के लिए बीजेपी के उम्मीदवार तय, जल्द होगा नामों का एलान

मध्यप्रदेश भाजपा के महापौर उम्मीदवारों की सूची दिल्ली पहुंची, पढ़ें सूची में शामिल नाम - Possible list of BJP mayor candidates in Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 नगर निगम के महापौर के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली में मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम मंजूरी देंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने साथ नामों की जो सूची लेकर गए है उसमें भोपाल, इंदौर ग्वालियर औऱ जलपुर से नामों का पैनल है। 
 
भाजपा में टिकट को लेकर सबसे अधिक पेंच भोपाल और इंदौर को लेकर फंसा है जहां भाजपा कांग्रेस के सामने मजबूत उम्मीदवार की तलाश में है। भोपाल और इंदौर से कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवारों के मैदान में आने के बाद भाजपा के सामने चुनौतियां काफी बढ़ गई है। भोपाल और इंदौर में पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर दांव लगा सकती है। 
 
महापौर के भाजपा के उम्मीदवार! 
भोपाल- कृष्णा गौर, मालती राय
इंदौर- रमेश मेंदोला, डॉ. निशांत खरे, पुष्यमित्र भार्गव,
ग्वालियर- माया सिंह, सुमन शर्मा
जबलपुर- डॉ जितेंद्र जामदार, कमलेश अग्रवाल
सतना-योगेश ताम्रकार
रीवा- व्यकटेंश पांडे 
उज्जैन-मुकेश टटवाल
रतलाम-अशोक पोरवाल
छिंदवाड़ा-जितेंद्र शाह
बुरहानपुर-माधुरी पटेल