शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP Political Crisis Live Updates : 12 march
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (11:56 IST)

MP Political Crisis Live Updates : दिग्विजय भरेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन, भोपाल आएंगे 'महाराज'

MP Political Crisis Live Updates : दिग्विजय भरेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन, भोपाल आएंगे 'महाराज' - MP Political Crisis Live Updates : 12 march
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक संकट के बीच गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे हैं। भाजपा ने इस अवसर पर भव्य रोड शो की तैयारी की है। मध्यप्रदेश के सियासी संकट से जुड़ी हर जानकारी... 
 
- दोपहर 12:30 बजे राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे दिग्विजय सिंह। 
- आज दोपहर 3 बजे भोपाल आएंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया। भाजपा ने की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी। 
- 16 तारीख को फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी बीजेपी।
- पूर्व कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान। वर्तमान में हम सबसे बड़े दल के रूप में। सरकार अल्पमत में है, इसलिए उसका अभिभाषण सत्र में बनता ही नहीं है।
- मिश्रा का दावा, 8 से 10 दिन के अंदर मध्यप्रदेश में बनेगी सरकार। विधायकों के इस्तीफ़े राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंच चुके हैं।
- नरोत्तम मिश्रा की दिग्विजय सिंह को चुनौती, बहुमत है तो फ्लोर टेस्ट में साबित करके दिखाएं।