1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. madhya pradesh woman constable suicide guna police line nisha sharma case

काली बुलेट, बॉयकट हेयर स्टाइल वाली दबंग पुलिसवाली ने क्यों चुनी मौत, फांसी पर लटका मिला Super cop निशा शर्मा का शव

Woman Constable Suicide
Super cop निशा शर्मा जब काली बुलेट पर फर्राटे भरते हुए निकलतीं तो अपराधी खौफ में आ जाते। महिला कांस्टेबल निशा शर्मा का शव मंगलवार को जब पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में मिला तो हर कोई हैरान रह गया।  बताया जाता है कि निशा शर्मा ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।निशा शर्मा गुना के कोतवाली थाने में पदस्थ थीं। 2016 बैच की  महिला आरक्षक निशा शर्मा पुलिस विभाग में अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती थी। वे पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में रहती थीं।  
मंगलवार सुबह जब उनकी घरेलू सहायिका ने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया, तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर चिंतित पड़ोसियों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। 
 
पुलिस को निशा शर्मा का शव कमरे के सीलिंग फैन से बेडशीट के सहारे लटका हुआ मिला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। गुना पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे यह संकेत मिले कि महिला आरक्षक किसी मानसिक तनाव में थीं। पुलिस के मुताबिक निशा शर्मा मूल रूप से अशोकनगर जिले की निवासी थीं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह दो दिन की छुट्टी पर अपने घर गई थीं और सोमवार शाम को ड्यूटी के लिए वापस गुना लौटी थीं।
 फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
स्‍वच्‍छता के सिरमौर इंदौर ने नेत्रदान में भी किया गजब का रिकॉर्ड कायम