गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh: Big victory of BJP on the post of Janpad Panchayat President
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (15:46 IST)

MP में BJP के 64 जनपद अध्यक्ष जीते, इंदौर में विश्वजीत सिसोदिया, भोपाल के फंदा में प्रमोद राजपूत बने अध्यक्ष

MP में BJP के 64 जनपद अध्यक्ष जीते, इंदौर में विश्वजीत सिसोदिया, भोपाल के फंदा में प्रमोद राजपूत बने अध्यक्ष - Madhya Pradesh: Big victory of BJP on the post of Janpad Panchayat President
भोपाल। मध्यप्रदेश में जनपद अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थिक उम्मीदवारों की बड़ी संख्या में जीत हासिल हुई है। अब तक 76 जनपद अध्यक्षों के परिणामों में से 64 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए है। राजधानी भोपाल के फंदा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रमोद राजपूत अध्यक्ष चुने गए। वहीं  इंदौर जनपद अध्यक्ष पर भाजपा समर्थित विश्वजीत सिंह सिसोदिया और महू जनपद अध्यक्ष पद पर सरदार मांगीलाल निर्विचित हुए है।

वहीं ग्वालियर के मुरार जनपद अध्यक्ष पर भाजपा समर्थित धीरज किरार और भितरवार पर लक्ष्मी नारायण ने जीत हासिल की है। वहीं राजगढ़ के ब्यावरा में राधा जगदीश गुर्जर और राजगढ़ में अनोख फूलसिंह तंवर ने जीत हासिल की है।
 
टीकमगढ़ में जनपद अध्यक्ष पर भाजपा विधायक राकेश गिरी की बहन कल्याणी गिरी अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। इसके साथ निवाड़ी जिले में भाजपा अध्यक्ष अनिल जैन की पत्नी निरंजना जैन निवाड़ी जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनी गई है। वहीं नरसिंहपुर के करेली जनपद अध्यक्ष पर IAS अफ़सर तपस्या परिहार की बहन प्रतिज्ञा परिहार ने जीत हासिल की है। सभी नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बधाई दी है। 
ये भी पढ़ें
रूस 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से हट जाएगा?