मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhay Pradesh : Special Prayers of Baba Mahakal for Coroanvirus Positive CM Shivraj Singh Chouhan
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 25 जुलाई 2020 (16:37 IST)

कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना

कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना - Madhay Pradesh : Special Prayers of Baba Mahakal for Coroanvirus Positive CM  Shivraj Singh Chouhan
मध्यप्रदेश के मुख्यमत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर लगते ही पूरे प्रदेश में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करने लगे है।  सीएम के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर पूरे प्रदेश में पूजा अर्चना का दौर भी शुरु हो गया है।
 ALSO READ: मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस पॉजिटिव
बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए उज्जैन में परमहंस डॉक्टर अवधेशपुरी महाराज ने विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने का समाचार सुनते ही बहुत कष्ट हुआ है, बाबा महाकाल से सीएम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए महामृत्युंजय जाप और स्वस्तिक मंत्र से हवन किया है।
 ALSO READ: Ground Report : लॉकडाउन के पहले दिन ही CM शिवराज के कोरोना पॉजिटिव होने से मचा हड़कंप,सख्त प्रशासन,हर तरफ पसरा सन्नाटा
अवेधपुरी महाराज ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री और पूरे प्रदेश के लोगों की दुआएं उनके साथ इसलिए उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वह बहुत जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।  
 ALSO READ: मुख्‍यमंत्री चौहान के कोरोनावायरस संक्रमित होने पर उठते सवाल
इसके साथ बाबा महाकाल मंदिर में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वस्थ होने को लेकर महामृत्युंजय जाप किया गया, वहीं उज्जैन के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भी अथर्व शीश पूजा की गई है।
 
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में 8200 से अधिक पुलिसकर्मी Covid 19 संक्रमित पाए गए, 93 की मौत