गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. नरभक्षी तेंदुआ पकड़ाया, 3 दिन पहले किया था मासूम का शिकार
Last Updated : रविवार, 10 नवंबर 2019 (16:47 IST)

नरभक्षी तेंदुआ पकड़ाया, 3 दिन पहले किया था मासूम का शिकार

Leopard | नरभक्षी तेंदुआ पकड़ाया, 3 दिन पहले किया था मासूम का शिकार
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में 3 दिन पहले एक नाबालिग बच्ची का शिकार करने वाले नरभक्षी तेंदुए को पकड़ लिया है। केशवाही के जंगल में भारी मशक्कत के बाद वन विभाग के आला अधिकारियों की उपस्थिति में उसे पकड़ा गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन मण्डलाधिकारी, शहडोल, अनुविभागीय अधिकारी राहुल मिश्रा, रेंजर एनके शर्मा, तीरथ शुक्ला, अनिल वर्मा तथा पुलिस दल की उपस्थिति में नरभक्षी तेंदुए को झींकबिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम भूमकार में घंटों मेहनत कर पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अब उसे संजय गांधी अभयारण्य भेजने की तैयारी की जा रही है।