• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Ghoradongri election results
Written By
Last Modified: बैतूल , गुरुवार, 2 जून 2016 (10:47 IST)

घोडाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा आगे

Ghoradongri election results
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोडाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंगल सिंह धुर्वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रताप सिंह उइके से पांच दौर की मतगणना के बाद सात हजार से अधिक मतों से आगे हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मतगणना के कुल 17 दौर होने हैं। शेष पांच प्रत्याशियों को काफी कम वोट हासिल हुए हैं। इनमें तीन निर्दलीय भी शामिल हैं।
 
यहां पर भाजपा विधायक सज्जन सिंह उइके के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है। भाजपा ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरे प्रयास किए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
अब सरकारी इमारतें भी चुकाएंगी संपत्ति कर