सम्बंधित जानकारी
- गुजरात बना स्पोर्ट्स हब, अहमदाबाद में सजेगा खेलों का महाकुंभ
- शुक्र का सिंह राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर, करें ये आसान उपाय
- Monthly Horoscope July 2026: 12 राशियों के लिए क्या सौगात लेकर आ रहा है जुलाई 2026, जानें मासिक राशिफल
- अमेरिका-ईरान वार्ता पर बड़ा सस्पेंस: ट्रंप ने दोहा बैठक का किया दावा, ईरान बोला- अंतिम समझौते पर कोई बातचीत तय नहीं
- योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1.04 करोड़ रुपए से संवरेगा गोमती नदी का उद्गम स्थल, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
IPL किक्रेटर शशांक सिंह और रि. IPS शैलेश सिंह पर FIR, जानें क्या हैं पूरा मामला?
भोपाल। क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह पर भोपाल में घरेलू नौकर से मारपीट के मामले में FIR दर्ज हुई है। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड आईपीएस अफसर शैलेश सिंह पर भोपाल में स्थित अपने घर में काम करने वाले कुक से मारपीट का आरोप है। पुलिस को दर्ज में शिकायत के मुताबिक पीड़ित कुक विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि शशांक सिंह, उनके पिता शैलेश सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
क्या है पूरा मामला?- राजधानी भोपाल के रातीबढ़ इलाके में रहने वाले रिटायर्ड IPS शैलेश सिंह और उनके क्रिकेटर बेटे शशांक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर पर काम करने वाले कुक विपेन्द्र सिंह से गाली-गलौज औऱ मारपीट की। रीवा के रहने वाले विपेन्द्र सिंह ने पूरे मामले की शिकायत भोपाल के रातीबढ़ थाने में की। विपेन्द्र का आरोप है कि उन्हें शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने के लिए धोखे से भोपाल बुलाया गया था। इसके बदले 15 हजार रुपये वेतन और रहने की सुविधा देने का ऑफर दिया गया। इसके साथ उन्हें यह भी कहा गया था कि केवल दो लोगों का खाना बनाना है और काम का कोई खास बोझ नहीं रहेगा। पीड़ित का दावा है कि उसे 3 महीने में सरकारी नौकरी का झांसा भी दिया गया था। इसी भरोसे पर विपेन्द्र अपने सारे जरूरी दस्तावेज लेकर भोपाल आया था।
#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: On FIR registered against him and his father for allegedly assaulting and verbally abusing a staff member, Punjab Kings Cricketer Shashank Singh says, "No, we didn't hold him hostage... It is true that he arrived claiming to be a cook, but he… https://t.co/Dr6KawT5YT pic.twitter.com/szZYdHkpSh
— ANI (@ANI) June 30, 2026
विपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे जबरन काम करने के लिए कहा। डर के कारण वह खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोप है कि शैलेश सिंह, शशांक सिंह और ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Bhopal, Madhya Pradesh: Visuals of the employee in connection with whose complaint Shashank Singh and his father, retired Special DG Shailesh Singh, have been booked by Bhopal Police in an assault case. pic.twitter.com/a8BkWuvGlV
— IANS (@ians_india) June 29, 2026
