शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. दिग्विजय ने की लालू की प्रशंसा, गरीबों और वंचितों का रहनुमा बताया
Written By
Last Updated : बुधवार, 4 नवंबर 2020 (12:27 IST)

दिग्विजय ने की लालू की प्रशंसा, गरीबों और वंचितों का रहनुमा बताया

Digvijay Singh | दिग्विजय ने की लालू की प्रशंसा, गरीबों और वंचितों का रहनुमा बताया
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि उन्होंने बिहार में सामाजिक क्रांति लाकर गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों को सम्मान देने का काम किया है।
सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि यादव ने बिहार में सामाजिक क्रांति लाकर गरीब, पिछड़े व वंचित वर्गों को जो सम्मान दिया, वह महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद उनको श्रेय जाता है। यादव को बिना कारण जेल में डाला हुआ है जबकि उनका कोई प्रमाणित अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि वे यादव के प्रशंसक हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ओहायो से सीनेटर चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बने नीरज एंटनी