शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. dewas chamunda tekris ropeway wire separated due to strong wind devotees stranded
Written By
Last Updated :देवास , शनिवार, 3 जून 2023 (21:24 IST)

देवास : तेज हवा से चामुंडा टेकरी के रोपवे का तार अलग हुआ, 8 श्रद्धालु फंसे

देवास : तेज हवा से चामुंडा टेकरी के रोपवे का तार अलग हुआ, 8 श्रद्धालु फंसे - dewas chamunda tekris ropeway wire separated due to strong wind devotees stranded
चामुंडा माता मंदिर टेकरी पर लगे रोपवे की ट्रॉली का तार भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अलग हो गया। इससे 8 श्रद्धालु ट्रालियों में फंस गए। खबरों के अनुसार इसमें 8 श्रद्धालु फंस गए। खबरों के अनुसार इन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। हादसे की जानकारी लगते ही बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने कहा कि तेज हवाओं के कारण चामुंडा माता मंदिर में रोपवे कार में फंसे लोगों में दो बच्चे भी शामिल थे। प्रसिद्ध मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है।
 
उन्होंने कहा कि एक टावर के पास रस्सी टूट जाने से कैबिन अटक गई थी। जल्द ही अधिकारियों ने एक अभियान शुरू किया और ओडिशा तथा आंध्रप्रदेश के रहने वाले लोगों को उसमें से निकाल लिया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच का आदेश दिया गया है। Edited By : Sudhir Sharma